अंकिता के हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर, SSP श्वेता चौबे ने की सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड समेत पूरे देश को हिला कर रख देने वाले अंकिता भंडारी केस के आरोपियों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े ए तीनों आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया है। अब इन आरोपियों के लिए बचना मुश्किल हो जाएगा।
अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) हत्याकांड मामले में पौड़ी की नई पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने बेहद सख्त रवैया अपनाया है। अपनी ज्वाइनिंग के अगले ही दिन पौड़ी की नई एसएसपी श्वेता चौबे ने अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर लगा दिया है।
आपको बता दें कि इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी को इस मामले में कई सुराग भी मिले हैं। हालांकि एसआईटी ने इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS