अजब-गजब मामला! प्यासी सड़क के लिए बीचोबीच लगाया हैंडपंप, सुरक्षा के लिए पिलर भी है…,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

hand-pump-install-in-middle-of-road mp

एमपी के सीधी जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आ रहा है। यहां पर सड़क के बीचोबीच हैड़पंप लगा दिया। इतना ही नहीं हैंडपंप की सुरक्षा के लिए चार पिलर और उतरने के लिए सीढ़िया भी बनाई गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते है।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtube.com/shorts/Vul4Oz28Y9U?si=DsWaaVLR71Gsl39k

अजब-गजब मामला! सड़क के बीचोबीच हैंडपंप, सुरक्षा के लिए पिलर भी मौजूद

दरअसल सीधी के कोठार गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क बनाई गई। लेकिन उसमें खड़ा हैंडपंप हटाने की बजाय, उसके चारों तरफ ही रोड बिछा दी गई। इसके साथ ही हैंडपंप की सुरक्षा के लिए लोहे के खंभों की बाउंड्री बनाई गई।

तो वहीं उतरने के लिए सीढ़िया भी बनाई गई। ताकि जो भी पानी लेने आए, वो आराम से सीढ़ियां से उतरकर हैंडपंप तक पहुंच सके। इस अनोखे इंजीनियरिंग चमत्कार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10 परिवारों की पानी की जरूरत को पूरा करता है हैंडपंप

बताया जा रहा है कि ये हैंडपंप लगभग 10 परिवारों की पानी की जरूरत पूरी करता है, जिसके चलते इसे हटाया नहीं गया। बस नीचे कर दिया गया और उसके ऊपर से पूरे शान के साथ सड़क बना दी गई। अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो कोई फोन नहीं उठा, और जिनसे पूछा गया, उन्हें इस मामले की जानकारी तक नहीं है। फिलहाल सड़क के बीचोंबीच बना हैंडपंप चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS