एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी लाखों के नशीले गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार जिले में गंगनहर थाना क्षेत्र से एक लाखों रुपए की नशीली गोलियों के साथ एक अन्तरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास एक लाख बीस हजार नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। वह बलेनो कार से ड्रग्स की खेप सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS


एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ ने थाना गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार रामपुर चुंगी के पास से अभियुक्त कासिफ पुत्र रिजवान निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। वह बलेनो कार से नशीली गोलियां बेचने के लिए हरिद्वार जा रहा था।

ADVERTISEMENTS