राज्य के आठ और निजी अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना के तहत इलाज, पढ़ें सूची

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के आठ और निजी अस्पतालों में अब आप आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा सकते हैं। राज्य स्वस्थ्य प्राधिकरण द्वारा इसके लिए अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS


इसमें उधम सिंह नगर जनपद के तीन निजी अस्पताल, पिथौरागढ़ के दो, देहरादून, हरिद्वार और रुद्रपुर जिले के एक-एक अस्पताल शामिल हैं।

आठ और अस्पतालों में मिलेगा योजना के तहत इलाज
बता दें पूर्व में प्रदेश के 102 सरकारी और 126 निजी अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सेवाओं के लिए सूचीबद्ध किया था। अब राज्य के दूरस्थ जनपद पिथौरागढ़ के निजी अस्पताल का नाम भी इसमें शामिल किया गया है।

प्रदेश में अब 102 सरकारी अस्पताल और 134 निजीअस्पताल हो गए हैं। कुल मिलकर प्रदेश भर में आयुष्मान योजना के तहत 236 अस्पताल में इलाज हो सकेगा।

इस आठ निजी अस्पताल में मिलेगी सुविधा
स्पंदन हार्ट सेंटर, देहरादून
भगवती हॉस्पिटल, हरिद्वार
द मेडिसिटी, रुद्रपुर
महाजन हॉस्पिटल, ऊधमसिंह नगर
इमेज आई हॉस्पिटल, ऊधमसिंह नगर
नरूला हॉस्पिटल, ऊधमसिंह नगर
संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज, पिथौरागढ़
रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर, पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS