कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की सख्ती, बेलगाम नेताओं पर लगाम कसना किया शुरू

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन में बेलगाम नेताओं पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए नेताओं की बेबुनियादी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। यानी अब बिना प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के कोई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाएगा।


उत्तराखंड कांग्रेस ने अब अपने बेलगाम नेताओं पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता बीते दिनों बिना अध्यक्ष की अनुमति के बिना संगठन की जानकारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहे थे। अपने बयान मीडिया को दे रहे थे। कांग्रेस नेताओं की यही कारगुज़ारी बीते रोज पर्यवेक्षक पी एल पूनिया के कार्यकर्म में भी देखने को मिली। पर्यवेक्षक पी एल पूनिया के सामने पार्टी के नेताओं ने भी ये शिकायत भी रखी थी।

बेलगाम नेताओं पर लगाम कसना किया शुरू
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने है कड़ा रुख अपना लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि बिना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति या जानकारी में दिए प्रेस वार्ता का आयोजन नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र के बाद ये चर्चा गरम है कि अभी भी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। ओर कांग्रेस के भीतर नेताओं की गुटबाजी चरम पर है।

कांग्रेस अब भी गुटबाजी से जूझ रही – बीजेपी
कांग्रेस के इस आंतरिक पत्र को लेकर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र से कांग्रेस में गुटबाजी व अनुशासनहीनता का पता चलता है। कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता क्या बोल रहे हैं पार्टी की क्या लाइन है। इसका कोई तालमेल ही नहीं है। अब गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस ने बड़े नेताओं को भी करन माहरा नाम की बैसाखी थमा दी है।

भाजपा ना दे आंतरिक मामलों में दखल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पत्र को लेकर भाजपा द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि भाजपा के नेताओं को कांग्रेस के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। भाजपा को इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा और जहां तक बात पत्र की तो है तो इस पत्र के माध्यम से जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कि अगर कोई प्रवक्ता कोई विषय उठा रहा है तो इसका संज्ञान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को होना चाहिए।