Stallion India Listing: स्टैलियन इंडिया के निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न, शेयर बाजार में मची हलचल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ipo-listing-news-stallion-india-listing-bumper-return

स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स (Stallion India Listing ) के निवेशकों के लिए आज का दिन किसी जश्न से कम नहीं रहा। कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में जोरदार लिस्टिंग की और इसके शेयर आईपीओ प्राइस से 33% प्रीमियम पर खुले। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग(IPO Listing) 120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो निवेशकों को बेहतरीन मुनाफा देने में सफल रही। यह लिस्टिंग आईपीओ प्राइस बैंड 85-90 रुपये के मुकाबले काफी बेहतर रही।

ADVERTISEMENTS

952 करोड़ रुपये की हो गई बाजार पूंजी (Stallion India Listing)

स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स की लिस्टिंग के साथ ही कंपनी की बाजार पूंजी 951.9 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 199.45 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ को प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे 188.38 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी के शेयर लॉन्ग और मिड टर्म के लिए निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इसकी वजह है कि स्टैलियन इंडिया अपने व्यवसाय के विस्तार पर काम कर रही है।

आईपीओ से जुटाई रकम का उपयोग

स्टैलियन इंडिया ने कहा है कि आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में नई परियोजनाओं पर किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इसे वर्किंग कैपिटल और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में भी लगाएगी।

इंडस्ट्रियल गैस उत्पादन में जाना माना नाम

स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स इंडस्ट्रियल गैस उत्पादन के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है। ये कंपनी रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर में इस्तेमाल होने वाली गैस, फायर फाइटिंग गैस, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल, ग्लास बॉटल मैन्युफैक्चरिंग और एयरोसोल प्रोडक्ट्स के लिए गैस का उत्पादन करती है।

शेयर बाजार में उछाल की संभावना

कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और विश्लेषकों का मानना है कि स्टैलियन इंडिया के शेयर लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खासतौर पर उन निवेशकों के लिए यह बेहतर मौका है, जो लॉन्ग टर्म में बड़ा रिटर्न पाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि स्टैलियन इंडिया का आईपीओ 16 जनवरी को लॉन्च हुआ था। इसे 85-90 रुपये के प्राइस बैंड पर पेश किया गया था। इसने निवेशकों के बीच जोरदार लोकप्रियता हासिल की। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे 188.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

ADVERTISEMENTS