हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार का कहर जारी, अब तेज रफ्तार कार ने तोड़ी दीवार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। हाल ही में एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार आवासीय परिसर की दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार क्षतिग …और पढ़ें

HighLights
तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने आवासीय दीवार तोड़ी।

घटना हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर शनिवार रात हुई।

पुलिस ने कार जब्त की, ब्रेकर लगाने की मांग।
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। दोपहिया वाहन सवारों के बाद अब चार पहिया वाहन सवार तेज रफ्तार दिखा रहे हैं। शनिवार की रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने आवासीय परिसर की दीवार में घुस गई। आवासीय परिसर के स्वामी ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को शिकायत भी की है।

पुलिस के अनुसार, ठंडी सड़क स्थित टिक्कू माडल स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार को शनिवार रात एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना करीब रात डेढ़ बजे की है। रविवार को आवासीय परिसर का संचालन करने वाले स्वामी पुलिस के पास पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार चालक घटना के बाद भाग गया। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने ठंडी सड़क पर ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक ब्रेकर नहीं लग सके हैं।

तीन हफ्ते पहले ही निजी अस्पताल के चिकित्सक को एक बाइक सवार ने इसी रोड पर टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं