गर्भवती है Sonam Raghuvanshi?, मेडिकल जांच में हुआ ये खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-raghuvanshi-pregnancy

Sonam Raghuvanshi Pregnancy Report: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों में से एक उनकी पत्नी सोनम रघुंवशी भी है। या यू कहें कि इस साजिश की मास्टरमाइंड। सोनम फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। मेघालय पुलिस की एक विशेष टीम उसे आधी रात को शिलांग लेकर पहुंची। जहां उसे एक अस्पताल लेकर जाया गया। ताकि इस बात का पता चल सके कि वो गर्भवती है कि नहीं। सोनम की तीन जांच की गईं। यहां अदालत में सोनम को पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

sonam-raghuvanshi-murder-full-plan-revealed

क्या गर्भवती है सोनम रघुवंशी? Sonam Raghuvanshi Pregnancy Report

ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम के मुताबिक जांच में इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि सोनम गर्भवती है। मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम गर्भवती नहीं है। उसकी प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अन्य आरोपियों को भी शिलांग लाया जाएगा

बता दें कि आजा यानी 10 जून को ये टीम जांच के लिए अपराध स्थल जाकर हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ेगी। इस हत्याकांड से जु़ड़े चार अन्य आरोपियों को भी शिलांग ले जाया जाएगा। जिसके बाद वो स्थानीय अदालत में पेश होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए सोनम को अस्पताल लेकर जाया गया। जिसके बाद दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।

raj-kushwaha-sonam-raghuvanshi-old photo
सोनम रघुंवशी और राज कुशवाहा

अपराध स्थल पर नाट्य रूपांतरण किया जाएगा

अधिकारी ने आगे कहा कि चार अन्य आरोपियों जिसमें सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा, तीन हमलावर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुली को भी ट्रांजिट रिमांड पर आज बुधवार को यहां लाया जा रहा है। एसआईटी सभी अपराधियों की पुलिस हिरासत के लिए गुजारिश करेगी। साथ ही सोहरा में अपराध स्थल पर घटना का नाट्य रूपांतरणा किया जाएगा।

मेघालय पुलिस ने नाम दिया ‘ऑपरेशन हनीमून’

एसपी विवेक सिम की माने तो इस हत्याकांड को मेघालय पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है। सोनम और हमलावरों को मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहां से पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए है।

ADVERTISEMENTS