पहाड़ों मे बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

पल पल मौसम मिजाज बदल रहा है कभी धूप कभी ठंड बढ़ रही है मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है नए साल में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है जिसके कारण सुबह शाम ठंड बढ़ने के आसार है

Ad
Ad

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

पहाड़ों में कहां कहां मौसम कैसा रहेगा देखिए

पहाड़ो की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम

  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।
  • कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।
  • टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।
  • पिथौरागढ़ में धूप खिली।
  • हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।
  • चंपावत में चटख धूप।
  • अल्मोड़ा में धूप।
  • रामनगर में कोहरा।
  • नैनीताल में धूप निकली