Smart meter ban: अब नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
smart meters ban on uttarakhand reason

Smart meter ban: उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है। बता दें यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में अब नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर

UPCL ने अपने आदेश में कहा है कि स्मार्ट मीटर स्थापित करने का कार्य फिलहाल पूरी तरह बंद रहेगा। मुख्य अभियंता (परिचालन) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली सभी एजेंसियां अगले आदेश तक कोई नया स्मार्ट मीटर स्थापित नहीं करेंगी। स्मार्ट मीटरिंग से जुड़ी सभी शिकायतों और समस्याओं की समीक्षा के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

बड़ी संख्या में आ रहा था बिल

बताया जा रहा है स्मार्ट मीटर लगाने के बाद से ही गलत बिल आने की शिकायतें बड़ी संख्या में आ रही थीं। सामान्य से अधिक बिल आने की बढ़ती शिकायतों पर शासन ने ये फैसला लिया है। यूपीसीएल मुख्यालय ने पुराने मीटर की जगह पर नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है। शिकायतों के निस्तारण के बाद नए मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS