मटर गली में छह युवकों ने मिलकर युवक पर की लाठी-डडों की बरसात मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में मारपीट को लेकर के माम सामने आते जा रहे हैं और मारपीट को लेकर एक बड़ा मामला मटर गली का भी सामने आ रहा है यहां पर गत दिवस को मटर गली में लाठी-डंडों की बरसात हुई है जिसमें सिर भी फोड़ दिया गया जानकारी के अनुसार बता दें कि मटर गली में दुकानदारों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान छह युवकों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने एक नामजद समेत छह अज्ञात युवकों पर मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

-->


मटर गली निवासी अतुल कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर देते हुए कहा कि सोमवार को वह अपनी दुकान पर था। उसका बेटा भी दुकान पर आया था। मटर गली का दुकानदार शानू सुबह से उसके बेटे को धमका रहा था। जिसके बाद उसने शाम को अपने छह साथियों के साथ उसके बेटे से मारपीट की। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला का बेटे का सिर फोड़ दिया। आनन-फानन में वह अपने बेटे को अस्पताल गये, जहां उसके सिर पर कई टांके आए। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियोंं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।