चोरगलिया रोड पर दो कारों की हुई भिड़ंत एक बच्चे की मौत छह लोग घायल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Haldwani #accidentnewsचोरगलिया सितारगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां दो कारो की आपस में भिड़ंत हुई है. घटना के बाद दोनों कारों में आग लग गई जिसके चलते दोनों कारे जलकर पूरी तरह से खाक हो गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर कब पाया है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हुए हैं.


एसपी सिटी प्रकाश चंद्र पूरी घटना की जांच कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि लखनऊ के पर्यटकों की कार नैनीताल से सितारगंज की तरफ जा रही थी जबकि बागेश्वर नंबर की कार सितारगंज से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी इस दौरान चोरगलिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास हाईवे पर आमने-सामने टकरा गई

. कारों की टक्कर होते ही उसमें आग लग गई गनीमत रही की समय रहते राहगीरों ने सभी को कारो से उतार लिया. हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है जबकि तीन बच्चों महिलाओं सहित 6 लोग घायल हुए हैं जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENTS