पहली बार ₹2 लाख के पार!, चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, गोल्ड की कीमत भी डरा रही- Silver Price Today

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Silver Price Today: सोने की कीमत तो बढ़ ही रही है। लेकिन साथ में चांदी के दाम भी आसमान छू रहे है। आज चांदी ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पहली बार चांदी 2 लाख(Silver crosses 2 lakh) के पार पहुंच गई है। तो वहीं सोने के रेट की बात करे तो MCX पर 24 कैरेट गोल्ड 1.34 लाख रुपए (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दरअसल ये तेजी अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरें कम कने के बाद दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTS

पहली बार चांदी ₹2 लाख के पार! Silver Price Today

चांदी ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में 0.66 उछाल देखा गया। जिसकी कीमत बढ़कर 1308 रुपए हो गई। इसी के चलते पहली बार चांदी 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) के पार पहुंच गई है।

चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड Silver Rate

खबर लिखे जाने तक चांदी अपने ऑल टाइम हाई 2,00,250 रुपए पर ट्रेड कर रही है। बताते चलें कि बीते दिन ये 1,98,942 रुपए पर क्लोज हुई थी।

गोल्ड की कीमत भी डरा रही Gold Price Today

आज यानी 12 दिसंबर को MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसमें 1.06 फीसदी यानी 1399 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते इसकी कीमत 133,868 पर पहुंच गई। ट्रेडिंग के समय ये ऑल टाइम हाई 1,33,967 रुपए पर चला गया। बीते दिन गुरुवार को ये 1,32,469 पर क्लोज हुआ था।

ADVERTISEMENTS