हल्द्वानी: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के विवादित बयान पर सिख समाज में उबाल, बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी के बाद शहर में भारी नाराजगी फूट पड़ी है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग बुद्ध पार्क में एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत के बयान को सिख समाज का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/pnBOd0DRF64?si=dzkQ7YcbejMZaJHI

लोगों ने रावत का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया और सरकार व पार्टी नेतृत्व से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरक सिंह रावत को अपने बयान के लिए तुरंत गुरुद्वारे में जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि ऐसी टिप्पणियाँ समाज के सम्मान को ठेस पहुँचाती हैं और किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन सिख समाज ने साफ कहा कि जब तक माफी नहीं मिलती, उनका विरोध जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS