रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! मक्के के खेत में मिली 9 साल की बच्ची की लाश, कातिल निकला 13 साल का किशोर; हत्या की वजह उड़ा देगी होश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

katihar minor girl murder 13 year old boy arrested

Bihar Crime News : बिहार के कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 13 वर्षीय किशोर ने एक 9 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना ने  पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।

Bihar Crime News : बिहार के कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 13 वर्षीय किशोर ने एक 9 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना ने  पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।

लापता होने के बाद खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, मासूम बच्ची शनिवार दोपहर से ही घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार सुबह कोढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जब तलाश शुरू की, तो मक्के के खेत से बच्ची का शव मिला। शव की स्थिति देख पुलिस भी दंग रह गई। बच्ची का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ कपड़े और साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

नशे की लत और शिकायत का खौफ बनी हत्या की वजह

पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक 13 साल के किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में किशोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी किशोर नशे का आदी है। उसे डर था कि 9 साल की बच्ची उसके नशा करने की बात उसके माता-पिता को बता देगी। जिस कारण वह बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और वहां खुरपी से उसका गला रेत दिया।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत काम भी हुआ है। हालांकि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इन आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS