शिव विकास संस्था ने किया यह काम,पीड़ित के परिजनों का भर आया दिल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

आजकल सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के नाम पर कई संस्थाएं सरकारी बजट को खपाने के लिए कुकुरमुत्ता की तरह उग आई है. लेकिन कई संस्थाएं जमीनी रूप से काम कर रही हैं जिससे वास्तव में पीड़ित परिवार लोग उनके इस कार्य की जमकर सराहना कर उनका आभार भी व्यक्त कर रहे हैं.

ऐसी एक संस्था शिव विकास संस्था भी है जो कि सूचना होने और जानकारी मिलने के बाद तुरंत अपने सदस्यों को जानकारी देते हुए पीड़ित के पास पहुंचते हैं और इसे जो भी संभव मदद होती है उपलब्ध कराते हैं.

विगत रात्रि 11:00 बजे का मामला है बरेली रोड के पास युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी शिव विकास संस्था के सदस्यों को हुई तो संस्था की अध्यक्षा हेमा सनवाल के नेतृत्व में सभी मौजूद सदस्यों ने खून से लथपथ घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार करवाया और इसके बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी परिजनों को पीड़ित को सौंप दिया.

शिव विकास का संस्था की सदस्या मंजू शर्मा की ओर से बताया गया कि उनकी संस्था लगातार ऐसे कई कार्य कर चुकी है और कई बार अपाहिज और बीमार लोगों की मदद भी अपने खर्चे से करती हैं. लगातार लोगों के बीच रहते हुए शिव विकास संस्था लोगों की बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.

ADVERTISEMENTS