शिखर ग्रुप ने खबर का किया खंडन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मुक्तेश्वर में किसी प्रोजेक्ट के नही होने की कही बात

स्थानीय उद्यमी को बदनाम करने की बताई साजिश

हलद्वानी skt. com

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा एक-एक करोड रुपए की ठगी करने के आरोप के बाद जब कुमाऊं कमिश्नर ने संबंध में संबंधित फर्म के एमडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए तो इसके बाद शिखर कंस्ट्रक्शन के एमडी मनोज जोशी की ओर से कहा गया कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है।

शिखर ग्रुप के एमडी मनोज जोशी ने कहा है कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में हमारा कोई प्रोजेक्ट नहीं है। हम उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। पिछले 30 साल से रियल एस्टेट का काम कर रहे हैं। हमारे ग्रुप में कई स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही हमारी ओर से कभी किसी के साथ कोई गलत काम नहीं किया गया है।

हमें बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर हम न्यायालय की भी शरण लेंगे और मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी शिकायत करेंगे।
कहा कि ग्रुप ने मुक्तेश्वर क्षेत्र में किसी को कोई जमीन नहीं बेची।

ग्रुप जिले विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराने के बाद रेरा से स्वीकृति मिलने के बाद ही काम करता है।बिना तथ्यो के आधार पर यह समाचार दिया गया है ,अगर मुकेश्रवर के नाम पर हमारे कंपनी द्वारा कोई भी धनराशि ली गई है तो उसका प्रमाण दे ,ये स्थानिय उद्यमी को बदनाम करने की साजिश है।

वही अब इस मामले को सातताल क्षेत्र का बताया जा रहा है

ADVERTISEMENTS