हल्द्वानी: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में निकलेगी ‘शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा’, मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सम्मान देने के उद्देश्य से ‘शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा’ का आयोजन 17 मई, शनिवार को किया जाएगा। यह यात्रा हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शामिल होंगे। उनके नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दायित्वधारी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और स्थानीय प्रशासन एवं पार्टी कार्यकर्ता मिलकर इसे सफल बनाने में जुटे हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


