शातिर पति – यहाँ सोई पत्नी को जगाकर चलती ट्रैन के आगे दिया धक्का मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मुंबई एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

अपनी पत्नी से निजात पाने का इससे बढ़िया क्या तरीका हो सकता है कि शातिर पति ने तड़के सुबह के 4:00 बजे अपने बगल में सोई पत्नी को हड़बड़ाहट में जगाया और उसे पटरी पर आ रही ट्रेन के सामने धक्का दे दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और शातिर पति की ढूढ़ खोज शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक

एक पति द्वारा पत्नी का बेरहमी से मर्डर का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी पति ने रेलवे के प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को पहले उठाया और बाद में चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ये वारदात मुंबई के वसई रेलवे स्टेशन की है। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह 4 बजे की है इस पूरी घटना का एक CCTV फूटेज भी सामने आया है। वायरल हो रहे फूटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स पास में सो रही अपनी पत्नी को आधी नींद से जगाता है और फिर उठा कर प्लेटफॉर्म के किनारे तक ले जाता है जैसे ही सामने से ट्रेन आती है वह उसे धक्का दे देता है और फिर आरोपी प्लेटफॉर्म पर सोए अपने दो बच्चों को उठाकर वहां से भाग जाता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लग गई है. आसपास के सीसीटीवी की मदद से ये पता लगाने में लगी है कि आरोपी कहां भागा है।

ADVERTISEMENTS