Share Market Fall: नहीं संभला शेयर बाजार… हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में बड़ी गिरावट हुई दर्ज, वजह क्या?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Share Market stock market crash

आज भी शेयर बाजार(Share Market Today) में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में भी शेयर बाजार नहीं संभला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट (Share Market Fall) देखी गई। जहां सेंसेक्स 297.8 गिरकर 75,641.41 अंक आया। तो वहीं निफ्टी 119.35 अंक लुढ़ककर 22,809.90 अंक पर पहुंचा। तो वहीं बात करें रुपए की तो शुरुआती कारोबार में रुपए की कीमत में तीन पैसे का इजाफा हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 86.68 डॉलर पर पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS

गिरावट की वजह क्या? (Share Market Fall Reason)

बीते दस दिनों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हो रही है। आज सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह विदेशी पूंजी की सतत निकासी बताई जा रही है। शेयर बाजार के आंकड़ों की माने तो शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

sensex-nifty मे भारी गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स 297.8 गिरकर 75,641.41 अंक आया। तो वहीं निफ्टी 119.35 अंक लुढ़ककर 22,809.90 अंक पर पहुंचा

इन शेयरों में भारी गिरावट

सेंसेक्स की बात करें तो 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भारी गिरावट दर्ज हुई। तो वहीं बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त देखी गई।

ADVERTISEMENTS