भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


Uttrakhand News:भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में दिनॉक 28.07.2025 को उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS


अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 28.07.2025 (सोमवार) को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शिक्षण कार्य हेतु एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 28 जुलाई, 2025 को जिन विद्यालयों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण का मतदान होना है, वह विद्यालय केवल मतदान कार्य हेतु खुले रहेंगे।


मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS