Shani Vakri in July 2025: शनि की उल्टी चाल पांच राशियों की जिंदगी में लाएगी भूचाल, धन हाथ से रेत की तरह फिसलेगा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

शनि ग्रह के वक्री का समय कुछ राशियों के लिए भारी संकट और चुनौतियों वाला होगा। विशेष रूप से वे जातक सावधान रहें, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। मानसिक, आर्थिक व पारिवारिक कष्ट बढ़ सकते हैं।

HighLights

  1. 138 दिन कुछ राशियों के लिए भारी संकट।
  2. साढ़ेसाती या ढैय्या वालों पर पड़ेगी अधिक मार।
  3. फिजूलखर्ची व कर्ज लेने की आएगी नौबत।

दंड के अधिकारी शनि ने 2025 में गोचर किया था। अब वह उल्टी चाल चलने वाले हैं, जिसे वक्री कहा जाता है। शनि 13 जुलाई से 28 नवंबर 2025 तक वक्री रहेंगे। यह 138 दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही कष्ट देने वाले हो सकते हैं। यह समय उनके लिए बहुत ही खतरनाक होगा, जिन पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है।

ADVERTISEMENTS

आइए आपको उन पांच राशियों के बारे विस्तार से बताते हैं, जिन पर मार पड़ने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि पर शनि की टेढ़ी नजर है। साढ़ेसाती के दौर में उनकी हालत खराब है। ऐसे में वक्री की मार से परेशानी और भी बढ़ने वाली है। यह 138 दिन आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिजूलखर्ची हो सकती है, जिससे कर्ज तक लेना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही नुकसानदायक रहेगा। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस दौरान उनके काम अटक सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जीवन में 138 दिन चुनौतियां लेकर आएंगे। मन बहुत ही अशांत रहेगा, जिससे उदास-उदास रहेंगे। ऐसे में घर का माहौल भी खराब होगा। ऑफिस में काम करने का मन नहीं करेगा। इस दौरान किसी से विवाद हो जाए, तो उसको टाल दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शनि की उल्टी चाल बहुत ही संघर्ष लेकर आ सकती है। इस दौरान किसी भी काम को सफल बनाने के लिए मेहनत काफी करनी होगी। थकावट व तनाव से किसी भी चीज में मन नहीं लगेगा। किसी से उलझे ना। शांति से अपना काम निकालें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को शनि के वक्री होते ही बहुत सावधान रहना है। आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, जिससे इसका असर और भी खराब होगा। किसी भी काम को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला ना करें, क्योंकि नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुत ही शांति से इन 138 दिनों को निकालें।

ADVERTISEMENTS