Shani Vakri 2026: 128 दिनों तक मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे शनि देव, इन 5 राशियों को मिलेगा ‘शनि कृपा’ का लाभ

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Shani Vakri 2026

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव लोगों को उनके अच्छे-बुरे कामों के हिसाब से फल देते हैं। सभी ग्रहों में शनि का स्थान बहुत खास है, इसलिए उनकी चाल में होने वाला कोई भी बदलाव बहुत मायने रखता है। अभी शनि देव, गुरु की राशि ‘मीन’ में हैं। लेकिन सावन का महीना शुरू होने से पहले ही उनकी चाल बदलने वाली है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को खत्म होगा। सावन शुरू होने से ठीक पहले, 27 जुलाई को शनि देव मीन राशि में उल्टी चाल (Lord Shani Vakriya 2026) चलना शुरू कर देंगे और अगले 138 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे। Shani Vakri 2026 का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को Shani Vakri Benefits मिलेंगे।

Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल बदलेगी इन 5 राशियों का भाग्य

1. वृषभ राशि

Shani Vakri 2026
Shani Vakri 2026

शनि की उल्टी चाल से वृषभ राशि वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। कमाई के नए जरिए सामने आ सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। पुरखों की जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है और समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी।

2. वृश्चिक राशि

Shani Vakri 2026
Shani Vakri 2026

इस दौरान वृश्चिक राशि वालों की सेहत से जुड़ी पुरानी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रुके हुए काम दोबारा तेजी से पूरे होने लगेंगे। पैसों का फायदा होने के योग हैं, इसलिए निवेश करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। बिजनेस में भी स्थिति मजबूत रहेगी।

3. मकर राशि

Shani Vakri 2026
Shani Vakri 2026

चूंकि मकर राशि के मालिक खुद शनि देव ही हैं, इसलिए इस समय आपका हौसला और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

4. कुंभ राशि

Shani Vakri 2026
Shani Vakri 2026

कुंभ राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती का आखिरी दौर चल रहा है। 27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव, कामों में रुकावटें और अनजाना डर अब धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका था या बिजनेस में नुकसान हो रहा था, तो अब धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को ऑफिस की राजनीति से छुटकारा मिलेगा और काम की तारीफ होगी।

5. मीन राशि

Shani Vakri 2026
Shani Vakri 2026

मीन राशि के लोगों पर अभी साढ़ेसाती का दूसरा दौर चल रहा है। लेकिन इस दौरान शनि देव आपके प्रति थोड़े नरम रहेंगे। जो काम पिछले कई महीनों से बिल्कुल बंद थे या अटक रहे थे, वे अचानक पूरे होने लगेंगे। अगर आप बिजनेस या मीडिया से जुड़े हैं, तो इन 138 दिनों में आपको कोई बड़ी डील या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराना नुकसान पूरा होगा, बीमारी से राहत मिलेगी और आपका खोया हुआ भरोसा वापस आएगा।