Shani Vakri 2026: वक्री हुए शनि, कर्मों का फल भोगने हो जाएं तैयार! पांच राशियों के लिए चार महीने कष्टकारी
Shani Varki 2026 Meen: आज 28 जुलाई से शनि की टेड़ी चाल शुरू हो गई है। न्याय के देवता शनि मीन राशि में वक्री हो गए हैं। जो 1 दिसंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। शनि की टेडी चाल से मीन, मेष, सिंह, धनु, कुंभ को बेहद सतर्क रहना है। हालांकि इनमें से कुंभ को थोड़ी राहत रहेगी तो वहीं आज से अति वृष्टि के योग भी बनेंगे। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि शनि का गोचर अढ़ैया और साढ़ेसाती वालों को क्यों परेशान करेगा।
शनि वक्री किसे ज्यादा परेशान करेंगे (Shani Vakri Effect)
ज्योतिष के अनुसार जब शनि वक्री अवस्था (Shani Vakri) में होते हैं तो जिनको की साढ़े साती या अढ़ैया चल रही होती है उन्हें वे और अधिक परेशान करते हैं। उन्हें कर्मों का फल शनै: शनै: देते हैं।
शनि कब से कब तक वक्री रहेंगे
हिन्दू पंचांग के अनुसार शनि ने 28 जुलाई मंगलवार से वक्री चाल शुरू कर दी है. 2 दिसंबर को फिर अपनी चाल बदलकर मीन राशि में ही मार्गी हो गए हैं। शनि की ये वक्र दृष्टि उन जातकों की परेशानी बढ़ाएगी जिन पर अभी शनि की दशाएं चल रही हैं।
शनि कब से कब तक वक्री रहेंगे
हिन्दू पंचांग के अनुसार शनि 28 जुलाई मंगलवार से वक्री चाल शुरू करेंगे जो करीब 4 महीने तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर को फिर अपनी चाल बदलकर मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि की ये वक्र दृष्टि उन जातकों की परेशानी बढ़ाएगी जिन पर अभी शनि की दशाएं चल रही हैं।
उग्र फल देने लगता है शनि (Shani ki Tedi Chaal)
शनि की एक विशेषता होती है कि शनि जिस राशि पर अशुभ चल रहा होता है उसे और अधिक उग्र फल देने लगता है। वो इसलिए क्येांकि वक्र स्थिति में शनि और अधिक बलवान हो जाता है। यानी उसका फल भी उग्र हो जाता है।
शनि की वक्री दृष्टि से बचने के उपाय क्या हैं (Shani ke Upay)
जब शनि वक्र होता है तो उसकी शांति के लिए कुछ उपाय किए जाने चाहिए।
शनि की शांति के लिए हनुमान जी की साधना सबसे अच्छी मानी जाती है।
एक साल की सजा, तीन महीने में
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार व्यक्ति जो साल भर कर्म करता है उसकी सजा उसे शनि की वक्री अवस्था के दौरान भोगनी पड़ती हैं। यानी आपने पूरे साल जो पाप, गलतियां की हैं उसका फल आपको शनि वक्री होने के दौरान चार महीनो में मिलेगी।
शनि वक्री का असर कैसे पड़ेगा (Shani Vakri ka Asar Kaisa Hota hai)
जब शनी वक्री होंगे तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
अगर आपका कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो वह उलझ सकता है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है बिना सोचे समझे कोई कदम नहीं उठाना है।
इस दौरान आपको अपना खानपान सही रखना है। वरना आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
शनि की वक्री अवस्था के दौरान आपको वाहन बहुत ही सावधनी से चलाना है। इस दौरान दुर्घटनाओं के योग बनेंगे। इसलिए बहुत सतर्कता से रहें।
इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati)
मीन, मेष, कुंभ
इन पर चल रही अढ़ैया
सिंह, धनु
किस पर चल रही हैं शनि की दशाएं
ज्योतिषाचार्य के अनुसार अभी शनि मीन के मध्य, मेष के सिर और कुंभ के पैर पर चल रहा है। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
कुंभ पर क्यों कम रहेगा शनि का प्रभाव (Shani Effect on Kumbh)
ज्योतिष में कुंभ को शनि की स्व राशि माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर शनि की वक्री दशा का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्हें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वरना विवाद बढ़ सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


