Shadi.com पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर की शादी, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, ऐसे खेला खेल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Shadi.com पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर की शादी, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, ऐसे खेला खेल

उधमसिंह नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट shadi.com पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवक ने हिन्दू युवती से शादी की और बाद में उस पर दहेज और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

ADVERTISEMENTS

Shadi.com पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नानकमत्ता क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी मनीष चौधरी (पुत्र अमित चौधरी) नाम के युवक से 11 दिसंबर 2024 को नानकमत्ता में हिन्दू रीति-रिवाज से उसकी शादी हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी और उसके परिवार ने 2 लाख रुपये नकद, एक कार और सोने के आभूषण की मांग शुरू कर दी।

विरोध करने पर पीड़िता के साथ की मारपीट

विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप आरोपी लगाया कि युवक का परिवार उसे जबरन मांसाहार खिलाने की कोशिश करते थे। 21 फरवरी 2025 को आरोपी युवक, उसकी मां और दोनों ननदों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। जिसके बाद युवती को मनीष की असली पहचान का पता चला।

ये भी पढ़ें: सागर से बना सैम अली! प्रेमजाल में फंसा हिंदू युवक का करवाया धर्म परिवर्तन, बहन ने लगाए गंभीर आरोप

आरोपी पहले से था शादीशुदा

दरअसल, शादी करने वाला युवक मनीष नहीं बल्कि मोनिश पुत्र इरशाद है, जो मूल रूप से मेरठ का निवासी है और वर्तमान में दिनेशपुर में रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से ही एक मुस्लिम युवती से विवाह कर चुका है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। पीड़िता ने बताया कि युवक उसे धमकी देता था कि “हम तेरा धर्म भ्रष्ट कर चुके हैं, अब तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने shadi.com पर फर्जी नाम और पहचान के साथ प्रोफाइल बनाई थी और शादी के बाद दहेज और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने 6 सितंबर 2025 को आरोपी को दिनेशपुर से उसके घर से अरेस्ट कर लिया है।

ADVERTISEMENTS