सेक्स रैकेट -स्कूली बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले गिरोह का वह भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य ने शहर में चल रहे एक ऐसे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जो नाबालिग स्कूली बच्चियों को लालच देकर होटल में ले जाता था और उनके साथ अपने ग्राहकों से जबरदस्ती दुष्कर्म कर उनकी वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें किसी से शिकायत ना करने और इसी धंधे में फसाए रखने की योजना बनाता है

इस बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है इसमें होटल मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है तथा तीन किशोरियों को इनके चुंगल से छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की रविंद्र नगर स्थित होटल एएसडीआर में लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा है तथा इस अनैतिक कार्य में नाबालिग बच्चियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से क्षेत्र में काफी गंदा माहौल बना हुआ है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बसंती आर्य ने पुलिस उपाधीक्षक नगर ऑपरेशन रुद्रपुर अनुषा बडोला को अवगत कराया और उनके नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व आवास विकास चौकी ने संयुक्त रूप से एएसडीआर होटल में छापेमारी की छापेमारी के दौरान होटल के तीन कमरों में तीन युवक अलग-अलग नाबालिग किशोरियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए।

होटल में आने वाले यात्रियों का रजिस्टर चेक करने पर किसी भी ग्राहक का नाम इसमें दर्ज नहीं किया गया था तथा एक नाबालिग किशोरी की स्कूली ड्रेस भी यहां से बरामद की गई पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि उन्हें पैसे का लालच देकर होटल में लाया गया तथा जबरदस्ती उनके साथ दुष्कर्म किया गया अश्लील फोटो वह वीडियो भी बनाई गई इस दौरान होटल संचालक और होटल मालिक अपनी होटल का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए और ना ही पकड़े गए युवको के आधार कार्ड और आईडी प्रूफ को ही दिखा पाए।

इस पर बिना आईडी प्रूफ के बिना एंट्री यह होटल में कमरा दिए जाने पर और अश्लील वीडियो तथा और दुष्कर्म करवाने के तहत होटल संचालक 35 वर्षीय जगदीश उर्फ जग्गू प्रसाद पुत्र भीम राम निवासी ग्राम जलना लंगड़ा जिला अल्मोड़ा तथा होटल मालिक 40 वर्ष हरेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी 158 मुखर्जी नगर नई दिल्ली तथा बच्चियों से दुष्कर्म कर रहे 20 वर्षीय उत्तम सरकार पुत्र संजय सरकार निवासी शिव नगर खेड़ा थाना रुद्रपुर और 30 वर्षीय विपिन मोर्या पुत्र भगवत दयाल निवासी ग्राम कंधई चौराहा थाना बंडा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश तथा 19 वर्षीय और राजा पुत्र छोटेलाल निवासी प्रीत नगर बस्ती बगवाड़ा जनपद उधम सिंह नगर को मौके से गिरफ्तार किया गया है तथा नाबालिक बच्चियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS