केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की गुगली पर बोल्ड हुए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लैंसडाउन पहुंचकर मैदान में अपना हाथ आजमाया। इतना ही नहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को अपनी गुगली पर बोल्ड कर दिया।

ADVERTISEMENTS

Pauri garhwal news
लैंसडाउन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की गुगली पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बोल्ड हों गए। सुनने पर अटपटा जरूर लग रहा हो लेकिन यह बात बिल्कुल सच हैं। दरअसल दो दिन पहले लैंसडाउन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत पहुंचे थे।

Pauri garhwal news
केंद्रीय मंत्री ने जब देखा कि कुछ स्थानीय महिलाएं एक मैदान में क्रिकेट खेल रहीं हैं तो तीरथ सिंह रावत के साथ वह भी मैदान में दो-दो हाथ करने पहुंच गए। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की गेंद पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तों चौका लगा दिया।

Pauri garhwal news
लेकिन जब गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बैटिंग करने के लिए आए तों वह केद्रीय मंत्री रिजिजू की गुगली पर बोल्ड हों गए। केंद्रीय मंत्री और गढ़वाल सांसद का क्रिकेट खेलते यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS