@हल्द्वानी महानगर के बीचो बीच अवैध निर्माण पर पड़ी प्राधि किया सील
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी शहर के बीचों बीच चल रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर प्राधिकरण ने आज रोक लगा दी है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के निर्देश के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को सील कर दिया है, पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के सामने खानचंद मार्केट का है, जहां पर कुछ लोगों द्वारा नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से एक होटल का निर्माण कराया जा रहा था।
जिसकी शिकायत प्राधिकरण को मिली थी, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया शहर के बीचोबीच नजूल की जमीन को बिना फ्रीहोल्ड और बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध तरीके से व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था, ऐसे में उनके द्वारा उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


