SDM सस्पेंड, आदेश जारी,ये थी वजह! देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

छोटू लाल शर्मा पर अभी तक किसी तरह का मामला दर्ज होने की सूचना नहीं है. हालांकि जिन पेट्रोल पंप अधिकारियों से उनकी हाथापाई हुई थी, उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी.

post-main-image
प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था.

राजस्थान के प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है. छोटू लाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वो एक पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारियों से मारपीट करते दिखाई दिए थे. इस घटना के बाद ही छोटू लाल पर सरकार ने ये कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENTS

video- https://youtube.com/shorts/-N1IGkDKQq4?si=jr9mwI5vGRtBTCk-

राज्यपाल की तरफ से जारी आदेश में संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने बताया कि निलंबन के दौरान छोटू लाल जयपुर स्थित सचिवालय में रिपोर्ट करेंगे. निलंबन से पहले एसडीएम साहब प्रतापगढ़ में लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे.

chhotu lal sharma
राज्यपाल का आदेश.

आजतक के शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक छोटू लाल शर्मा पर अभी तक किसी तरह का मामला दर्ज होने की सूचना नहीं है. हालांकि जिन पेट्रोल पंप अधिकारियों से उनकी हाथापाई हुई थी, उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी. अब पेट्रोल पंप के मालिक मुकेश कुमार ने कहा है कि अगर वे मामले में एफआईआर दर्ज कराते हैं तो वो अपने कर्मचारियों के साथ हैं.

मुकेश कुमार ने आजतक को बताया कि तीनों कर्मचारी बहुत डरे हुए हैं. जमानत मिलने के बाद से वे काम पर नहीं आ रहे हैं. उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. इस वजह से उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा. मुकेश ने कहा,

“घटना के बाद से ही तीनों पेट्रोल कर्मी काम पर नहीं आ रहे हैं. उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. यदि वह जाकर रायला थाने में एफआईआर दर्ज करवाना चाहते हैं एसडीएम के खिलाफ, तो मैं उनके साथ खड़ा हुआ हूं.”

इससे पहले घटना के समय छोटू लाल शर्मा के साथ मौजूद महिला का बयान आया था. इस महिला को छोटू लाल की पत्नी बताया जा रहा है. महिला ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के स्टाफ ने उन पर भद्दी और अश्लील टिप्पणियां की थीं.

ADVERTISEMENTS