ब्रेकिंग- बारिश का अलर्ट,कल 2 सितंबर को इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर है बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है पहाड़ों पर भूस्खलन के चलते कई जगह पर सड़के बंद है बारिश और आपदा के दृष्टिगत मौसम विभाग ने फिर से एक बार अलर्ट जारी किया है.
ऐसे में कुछ जिलों में 2 सितंबर मंगलवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENTS


इन जिलों में छुट्टी के आदेश—पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 2 सितंबर मंगलवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं.


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के कुछ जिले देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में भी बारिश का रेड अलर्ट किया है. जबकि गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बारिश से सबसे ज्यादा पर्वतीय जिले प्रभावित हैं. कई जिलों में बारिश से नदी-नाले उफान पर पहुंच चुके हैं. जबकि भूस्खलन की घटनाएं की दर्ज की जा रही हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

ADVERTISEMENTS