भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों के छुट्टी के आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 20 जुलाई, 2025 को अपराहन 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21 जुलाई, 2025 (ऑरेन्ज अलर्ट) को ‘जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने/झोकेदार हवायें (40 से 50 किमी/घंटा) चलने, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तद्रूम में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 21.07.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुये दिनांक 21.07.2025 (सोमवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS