School Closed in Uttarakhand: कई जिलों के स्कूलों को बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश की घोषणा
देहरादून: School Closed Today in Uttarakhand देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। कई जगहों पर भारी बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां पिछले कई दिनों से बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है। (School Closed Due to Rain) स्थिति को देखते हुए यहां स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
नैनीताल में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल
School Closed Today in Uttarakhand भारी बारिश के चलते नैनीताल आज स्कूलों को बंद (School Closed Today) कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ने जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कल सोमवार अर्थात 07 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, जो शिक्षकों और स्कूल स्टाफ पर भी लागू होगा। यह आदेश उन आवासीय (बोर्डिंग) स्कूलों पर लागू नहीं होगा जहां पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है।
जनपद चम्पावत में अवकाश का ऐलान
इसके साथ ही आज जनपद चम्पावत के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जनपद चम्पावत में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कल सोमवार 07 सितम्बर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिसके तहत शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा जनपद अल्मोड़ा में भी आज अवकाश दे दी गई है। आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल सोमवार, 7 सितम्बर को जनपद अल्मोड़ा में जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


