कल आंधी-तूफान के साथ बारिश का डरावना अलर्ट जारी, इन जिलों में मचेगा हड़कंप!
मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 13 मई के लिए कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच यह खबर लोगों को राहत दे सकती है, लेकिन साथ ही…
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 13 मई के लिए कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच यह खबर लोगों को राहत दे सकती है, लेकिन साथ ही सावधान रहने की भी जरूरत है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। यहां बादल छाए रह सकते हैं और बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।
तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और महामाया नगर में धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा इटावा, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, हरदोई, झांसी और ललितपुर में भी खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं की वजह से पेड़ और कमजोर दीवारें गिर सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें और बिजली के खंभों व बड़े पेड़ों से दूर रहें।
लखनऊ और कानपुर में भी असर
राजधानी लखनऊ और कानपुर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से आ रही नमी की वजह से यूपी के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कानपुर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ सकती है।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम में अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि मंडियों और खेतों में रखी फसल को सुरक्षित ढककर रखें ताकि बारिश से नुकसान न हो। शहरों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन