दुःखद ॐ शांति – नहीं रही शैला रानी रावत शोक में केदारनाथ

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून skt. com

उत्तराखंड में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के भाई व उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने इसकी पुष्टि की है। वह 68 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक स्थान पर होगा।

विधायक शैलारानी दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद से वह उभर नहीं पाई थी। वर्ष 2017 में विस चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं।

शैला रानी रावत 2022 में दूसरी बार केदारनाथ से चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। वे 2012 में भी केदारनाथ से विधायक रहीं। 2003 से 2008 तक वे केदारनाथ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इससे पहले वे अगस्त्यमुनी ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 2017 में वे कांग्रेस के मनोज रावत से विधानसभा का चुनाव हार गईं। इसके बाद वे कैंसर से पीड़ित हो गईं। कैंसर को मात देकर उन्होंने 2022 में चुनाव जीत कर फिर विधानसभा में कदम रखा।

पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने मंगलवार रात 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके छोटे भाई अजय राणा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। फिर उनके मायके चाक गड़ोलिया होते हुए रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा