दुःखद -ईसाई नगर के नाले में मिला ललित का शव , परिजनों में कोहराम
ADVERTISEMENTS
हल्दवानी skt. com
, आज मंगलवार को मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में बावन डांट के पास बरसाती नाले में एक युवक बह गया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, तहसील दार सचिन कुमार समेत पुलिस, फायर कर्मी, वन विभाग तथा एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे।
युवक को नाले में बहता देख मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर ईसाई नगर नाले में युवक का शव बरामद हुआ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


