दीपक के ज्ञापन से रोलबैक मे निगम !

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

दमुवादूँगा के सरकारी ज़मीनों की निगम द्वारा हदबंदी की खबर के बाद प्रदेश प्रवक्ता बलूटिया ने फोड़ा ज्ञापन बम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. com

नगर निगम द्वारा दमुवा ढूंगा की सरकारी जमीनों की हद बंदी कर उसकी तार बाड़ करने के निगम के फैसले के बाद जब यह मामला प्रदेश प्रवक्ता तथा दमुवा दूंगा के मालिकाना हक की लड़ाई जमीन से लेकर कोर्ट तक लड़ रहे दीपक बलूटिया ने ज्ञापन नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से मुखातिब होतेकांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया

जिसमें उन्होंने कहा कि दुमुवा दूंगा क्षेत्र की भूमि का सर्वेक्षण, सर्वे और भू लेखिकरण का मामला 13 मई वर्ष 2020 में सरकार द्वारा रोक दिया गया।

इसके बाद इस क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई सर्वे नहीं हुआ है जिससे यह पता चल सके की उक्त क्षेत्र की भूमि सरकारी है अथवा गैर सरकारी, जब इस तथ्य का पता ही नहीं है की भूमिका स्टेटस क्या है तो नगर निगम किस तरह से इस क्षेत्र में भूमि हद बंदी अथवा तार बाड कैसे कर सकता है।

यह संबंध में दीपक बलूटिया ने आज नगर निगम मे ज्ञापन सौप सारे तथ्यों से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि मामला कोर्ट में लंबित है।

जिसका निगम को काउंटर प्रस्तुत करना है और इसकी अगली 3 सितंबर को लगी है नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपने के बाद जब उनसे इस संबंध में जानकारी चाहिए तो उन्होंने कहा कि वह इस ज्ञापन का परीक्षण करेंगे तथा विधि सम्मत जो बात सामने आएगी उसके बाद ही नगर निगम क्षेत्र के दमुवा ढूंगा इलाके में हदबंदी अथवा तार बाड़ की जाएगी।

ADVERTISEMENTS