Russia-Ukraine War: जिसका दुनिया 300 दिन से कर रही थी इंतजार, पुतिन ने कर दिया वो बड़ा ऐलान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Putin on Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ कूटनीतिक तरीके से युद्ध खत्म करना चाहता है.

ADVERTISEMENTS
Russia-Ukraine War: जिसका दुनिया 300 दिन से कर रही थी इंतजार, पुतिन ने कर दिया वो बड़ा ऐलान

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 महीने से युद्ध चल रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अभी अमेरिकी दौरे पर हैं. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ कूटनीतिक तरीके से युद्ध खत्म करना चाहता है. पुतिन ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य सैन्य संघर्ष का चक्का घुमाना नहीं है, बल्कि इसके उलट इस युद्ध को समाप्त करना है. हर कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे. हम इसे खत्म करने की कोशिश करेंगे और निश्चित रूप यह जितनी जल्दी होगा, उतना बेहतर है.’ 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी दौरे के एक दिन बाद पुतिन ने कहा, ‘मैंने कई बार कहा है कि दुश्मनी बढ़ने से नुकसान होता है.’ रूस ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है. जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों का मानना है कि 10 महीने से जारी युद्ध में लगातार मिल रही हार के बीच रूस और समय चाहता है. रूस ने कहा कि यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार नहीं है.

कीव ने कहा कि रूस को अपने हमले रोक देने चाहिए और जिन इलाकों पर कब्जा जमाया है, उनको लौटाना चाहिए. पुतिन ने कहा, ‘सभी लड़ाइयां कूटनीतिक रास्ते पर किसी न किसी तरह की बातचीत के साथ किसी न किसी तरह से खत्म हो जाएंगे.’ आगे रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘जल्द या देरी से, युद्ध में शामिल पक्ष बैठकर किसी समझौते पर पहुंचेंगे. हमारा विरोध करने वालों को यह बात जितनी जल्दी समझ में आ जाए, उतना ही अच्छा है. हमने इस पर कभी हार नहीं मानी है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को पेट्रियॉट एयर डिफेंस सिस्टम देने का ऐलान किया है, जिस पर पुतिन ने कहा है कि हम उसकी काट के लिए कोई न कोई समाधान तलाश लेंगे. पुतिन ने कहा है कि यह बहुत पुराना है और रूस के एस-300 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तरह काम नहीं करता है. लेकिन हम इसे देखेंगे और कोई न कोई तोड़ जरूर मिल जाएगा.

ADVERTISEMENTS