काठगोदाम में रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, बस चालक गिरफ्तार…..
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। काठगोदाम में रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मंगलवार को गलत साइड से जा रही रामनगर डिपो की बस UK07PA3008 ने टैक्सी स्कूटी में सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अंकित कुमार निवासी ग्राम नारायणपुर मानपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश और रमेश चंद्र गुप्ता निवासी ग्राम गोहाना मानपुर जिला गोंडा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे कैंची धाम घूमने जा रहे थे। बताया गया कि बस काठगोदाम स्थित मंडलीय वर्कशॉप में ठीक होने के लिए लाई गई थी, आज वह वापस डिपो जा रही थी तभी हादसा हो गया। काठगोदाम पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़ – डीएम से फोन पर हुई वार्ता को बिना सहमति के रिकॉर्ड कर ऑडियो प्रसारित करने पर न्यूज़ पोर्टल को नोटिस