#roadaccident अल्मोड़ा हाईवे -सड़क हादसे में खजाँची मोहल्ला निवासी चालक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सोमवार सुबह दुखद खबर उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से सामने आई है जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

-->

चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना चौकी पुलिस को आज सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे गरमपानी के पास एक कार नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया।

कमल कुमार वर्मा पुत्र श्री वी. एल. वर्मा, उम्र- 46 वर्ष, निवासी- खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

  1. हे0का0 नवीन कुमार
  2. का0 गणेश मेहरा
  3. का0 सूरज बिष्ट
  4. का0 कैलाश राम
  5. का0 रंजीत सिंह
  6. उप0चा0 जीवन