रिश्ते हुआ शर्मसार, सौतेले पिता ने नाबालिक पुत्री को बनाया हवस का शिकार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में दुष्कर्म को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इस समय हल्द्वानी शहर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसने रिश्तो को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है बता दे कि हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामला करीब तीन माह पुराना है।जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा है कि विगत 10 अगस्त की शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर में उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी।

Ad
Ad

इस दौरान सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी।जब उसने इसका कारण जानने पर किशोरी ने सोमवार को पीडि़ता ने आपबीती मां को सुनाई। महिला पीडि़ता को लेकर थाने पहुंची और आरोपी सौतेले पति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरे व्यक्ति से शादी की। सौतेले पिता ने पुत्री को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।