उत्तराखंड में ताबड़तोड़ गोलियां चली… रिटायर्ड ब्रिगेडियर को सटाकर लगी, हुई दर्दनाक मौत; फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें

a gunfight erupted in dehradun  a retired brigadier was

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सोमवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चली। बताया गया कि कार सवार युवकों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।…

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सोमवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चली। बताया गया कि कार सवार युवकों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून में राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में हुई है। जहां सोमवार को कार सवार दो युवकों में विवाद हो गया। दरअसल, कार को ओवरटेक करने की कोशिश की गई। तभी दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस दौरान सैर पर निकले एक व्यक्ति को गोली लग गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम में शामिल आरोपियों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। जांच की जा रही है।