लालकुआं पीएचसी में गंभीर हालत में पहुंचे विक्षिप्त युवक का डेढ़ घंटे से शुरू नहीं हुआ उपचार, लाने वाले युवाओं में नाराजगी,देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। नगर के वीआईपी गेट क्षेत्र में गंभीर हालत में पड़े युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर पहुंचे घोड़ानाला क्षेत्र के युवाओं ने बीमार युवक का 1 घंटे के बाद भी उपचार नहीं करने का स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया है, लगभग डेढ़ घंटे से उक्त विक्षिप्त युवक 108 में पड़ा हुआ कर रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्सकों का कहना है कि आज अस्पताल में रोगियों की संख्या अधिक होने के चलते वह अपनी कुर्सी से नहीं उठ पा रहे हैं, तथा भारी संख्या में वायरल व अन्य रोगों से संबंधित रोगियों की अस्पताल में भीड़ लगी हुई है, उन्होंने कहा कि विक्षिप्त युवक के सिर में चोट है, जिसे हायर सेंटर ले जाना ही उचित होगा। युवकों का कहना है कि उन्होंने 112 नंबर में भी फोन किया पुलिसकर्मी आए परंतु उन्होंने कोई मदद नहीं की। उक्त असहाय युवक की मदद को आए स्वयंसेवी संगठन से जुड़े युवकों का कहना है कि सरकारी विभाग अत्यंत परेशान एवं असहाय लोगों की मदद को आगे नहीं आ रहे हैं, जबकि सरकारी अधिकारी स्वयंसेवी संस्थाओं से अपेक्षा कर रहे हैं कि वह अपनी जेब का पैसा खर्च करके सारा काम कराए, ऐसे में पात्र लोग भी उपचार से वंचित हो जाएंगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उक्त रोगी को लेकर पहुंचे युवाओं में दीपक पांडे, मोहित जोशी, राजू अहमद सामिल युवक शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS