इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता बना मौत की वजह, 11वीं की छात्रा की हत्या का खुलासा; सेना का जवान चाकू-फावड़ा संग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

prayagraj news a relationship that began on instagram became the cause of death

Prayagraj News: प्रयागराज में 11वीं की छात्रा की हत्या के दिल दहला देने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में सेना के जवान दीपक उर्फ हर्षवर्धन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे थरवई के कुसुंगुर गांव में मनसैता नदी के पुराने पुल के…

ADVERTISEMENTS

Prayagraj News: प्रयागराज में 11वीं की छात्रा की हत्या के दिल दहला देने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में सेना के जवान दीपक उर्फ हर्षवर्धन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे थरवई के कुसुंगुर गांव में मनसैता नदी के पुराने पुल के पास से पकड़ा गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा भी बरामद हुआ है।

कैसे मिला छात्रा का शव?
छात्रा कैंट इलाके में अपने फूफा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 10 नवंबर को वह रोज़ की तरह कटरा स्थित जीजीआईसी स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। 15 नवंबर को थरवई क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने मिट्टी में दबा एक शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से स्कूल बैग भी मिला, जिसमें— कॉपी पर लिखा एक मोबाइल नंबर और एक सिंदूर की डिब्बी बरामद हुई। यही दोनों चीजें पुलिस को पूरे मामले की दिशा में ले गईं।

मोबाइल नंबर से खुला बड़ा राज
जब पुलिस ने बैग में मिले मोबाइल नंबर की जांच की, तो वह सेना के जवान दीपक का निकला। पूछताछ में दीपक टूट गया और पूरी कहानी सामने आ गई। दीपक और छात्रा की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। इसी बीच दीपक की शादी 30 नवंबर को तय हो गई। जब छात्रा को यह जानकारी मिली, तो उसने दीपक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

सुनसान जगह ले जाकर गला रेतकर हत्या
दीपक ने पुलिस को बताया कि लगातार दबाव के कारण उसने छात्रा को रास्ते से हटाने का फैसला किया। घटना वाले दिन वह छात्रा को बाइक पर बैठाकर अपने गांव के पास, नदी किनारे एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फावड़ा से गड्ढा खोदकर शव को मिट्टी में दफना दिया और मौके से भाग निकला।

जांच में कैसे पकड़ा गया आरोपी?
हत्या के बाद दीपक सामान्य तरीके से अपनी ड्यूटी पर लौट गया, ताकि किसी को शक न हो। मगर बैग से मिले मोबाइल नंबर और अन्य सबूतों ने उसकी पोल खोल दी। कैंट थाना, थरवई थाना, एसओजी सिटी और गंगानगर जोन की संयुक्त टीम ने मिलकर इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इलाके में मातम और आक्रोश
छात्रा की मौत से परिवार का रो–रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल है। लोग इस घटना को बेहद भयावह और हैरान करने वाली बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS