#Redhandedcatch@Haldwani रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए जीएसटी बाबू
Haldwani skt.com
धामी सरकार स्वच्छ प्रशासन एवं जीरो टॉलरेंस के नारे का असर सरकारी कर्मचारियों पर बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहा है आज हल्द्वानी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर बाबू ₹3000 की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत करने वाले की शिकायत की जांच के बाद यह बात प्रमाणित हो गई जिसके बाद बिजनेस में इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी जिसकी परिणीति में सरकारी कार्यालय के जीएसटी बाबू रंगे हाथ पकड़े गए इसके अलावा एक राज्य कर अधिकारी के गिरफ्तार होने की भी जानकारी सामने आई है। ।
फिलहाल बड़ा मामला होने के चलते विजिलेंस टीम पूरे जांच में जुटी हुई है एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन