रिकॉर्ड टूटा-दून में वीआईपी no के लिए लगे इतने लाख

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून skt. com

ADVERTISEMENTS

गाड़ियों एवम मोबाइल के no अब लोगो के बड़े स्टेटस सिम्बल बन गए हैं। इसके लिए दून में नया रिकॉर्ड बना है परिवहन विभाग दून मे 0001 no के लिए 13 लाख 77 हजार की बोली लग गई। पहले किसी भी no के लिए 8 लाख 45 हजार लगे जो अब ध्वस्त हो गया।

सिंबल लिए लोग पैसे का भी परवाह नहीं कर रहे हैं. लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लोग जमकर पैसे खर्च कर रहे हैं. मोबाइल नंबर हो या गाड़ी का नंबर लोगों में वीआईपी नंबर रखने का क्रेज बढ़ रहा है.अपने वाहन का पंजीयन नंबर वीआइपी लेना देहरादून वासियों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है।

वीआइपी नंबर की चाह में दूनवासी लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे यही वजह है कि देहरादून परिवहन विभाग की अनोखे नंबरों के लिए आनलाइन बोली में इस बार 0001 नंबर ने अब तक के समस्त रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। यह नंबर 13 लाख 77 हजार रुपये में बिका।

अप्रैल-2024 में एक कारोबारी ने यह नंबर आठ लाख 45 हजार रुपये में खरीदा था, जो अब तक इसकी सर्वाधिक कीमत थी। …लेकिन इस नंबर ने रविवार शाम को अपना ही रिकार्ड तोड़ डाला और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि इस बार (यूके07-एचसी) सीरीज कुल 25 नंबरों की आनलाइन बोली लगाई गई। आरटीओ सैनी ने बताया कि (यूके07-एचसी) सीरीज के लिए 0001 नंबर ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने कहा कि लोगों में फैंसी नंबर को लेकर लोगों में क्रेज देखा जा रहा है. जिसका नतीजा है कि लोग ऑनलाइन बोली में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं. इससे परिवहन विभाग के आय में भी इजाफा हो रहा है.

ADVERTISEMENTS