हल्द्वानी-AVBP में शुरू हुई बगावत,रश्मि लमगड़िया ने दिया इस्तीफा
हल्द्वानी में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पहले ABVP में बगावत शुरू हो गई है. हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से शनिवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रश्मि लमगड़िया भी टिकट की दावेदारी कर रही थी। लेकिन कल देर रात उनका टिकट काटकर कौशल बिरखानी को संगठन ने एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
आज रविवार को रश्मि लमगड़िया अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने संगठन को महिला विरोधी होना बताया, उन्होंने संगठन के बड़े पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया, साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि वह एक महिला है और पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रही थी, लेकिन संगठन ने महिला को दबाने का काम किया है जब्कि उनकी टिकट की मजबूत दावेदारी थी लेकिन संगठन ने उनको दरकिनार करते हुए दूसरे छात्र को टिकट दे दिया है,
जिससे वह बहुत आहत हुई है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करता है, लेकिन सही मौके पर उनको पीछे किया जाता है। रश्मि ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचकर अपनी बात को पूरे दमदार तरीके से रखा, और संगठन के पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुलयाल को अपना की इस्तीफा सौप दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन