200-500 के नोटों को लेकर RBI का बड़ा प्लान, बैंक के नोट को लेकर किया ये ऐलान

ख़बर शेयर करें

 

furniture-made-by-currency-notes-rbi-initiate

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब 200 और 500 (200-500 Note )के नोटों को लेकर RBI का नया प्लान निकाला है। बैंक के नोट की गड्डियों को लेकर RBI ने एक ऐलान किया है। दरअसल हर साल 15000 टन वजन के नोट आरबीआई के पास वापस आते हैं। ये नोट वो है जो कटे-फटे या फिर चले होते है। जिसके कारण ये मार्केट में नहीं चल पाते। इन नोटों को पूरी तरह से नष्ट करना होता है। जिसमें काफी खर्च आता है। हालांकि अब बैंक ने रद्दी हो चुके नोटों से भी कमाई का एक प्लान खोज निकाला है।

200-500 के नोटों को लेकर RBI का बड़ा प्लान

दरअसल देश में नोट छापने वाला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नोटों से बने प्लाई बोर्ड लाने का प्लान बना चुका है। हर साल 15000 टन वजन के खराब नोटों को नष्ट करने की बजाय अब बैंक इन्हें रिसायकल करेगा। जी हां, बैंक इनके फर्नीचर बनाएंगा। नोटों से फर्नीचर सुनकर अगर आपका भी दिमाग घूम गया होगा। इसके लिए RBI ने वूडन साइंस एंड टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के साथ हाथ मिलाया है।

CURRENCY

नोट छापने वाला RBI रद्दी हो चुके नोटों से बनाएगा फर्नीचर

वूडन साइंस एंड टेक्नीकल इंस्टीट्यूट केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का स्वायत निकाय है। रिसर्च में रद्दी हो चुके नोटों से बने प्लाई बोर्ड तकनीकी पहलुओं पर खरे उतरे हैं।

CURRENCY

खराब हो चुके नोटों की RBI करता है छंटाई

बता दें कि बैंक में आए खराब नोट RBI के कलेक्शन सेंटर पर भेजे जाते हैं। देश में ऐसे कुळ 19 सेंटर हैं। मशीनों से इन सेंटर्स पर इन नोटों की जांच होती है। जिसमें जांच की जाती है कि क्या वाकई ये नोट खराब हो चुके है या फिर ये अभी भी चल सकते हैं। 50% से ज्यादा खराब हो चुकेनोटों को बाहर कर दिया जाता है। वहीं जो अभी भी चल सकते है उन्हें वापस बैंकों के चरिए बाजार में भेजा जाता है।