तेजी से भड़क रही है जंगल की आग, 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं आईं सामने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें




उत्तराखंड में जंगल की आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। बीते 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं सामने आईं। मंगलवार को सामने आई आग की घटनाओं में गढ़वाल से ज्यादा मामले सामने आएं हैं। बीते दिनों के मुकाबले मंगलवार को कुमाऊं में कम आग की घटनाएं सामने आईं हैं।

-->


तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के जंगल धधकते रहे। बीते 24 घंटे में 68 घटनाएं सामने आईं। जिसमें से 17 घटनाएं कुमाऊं की तो 44 घटनाएं गढ़वाल मंडल की हैं। इसके साथ ही सात स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्र में भी आग लगी।

SDRF और NDRF भी आग बुझाने में जुटी
आग को काबू में करने के लिए एक ओर जहां वन विभाग जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ और फायर सर्विस के साथ ही आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में 21 अन्य लोगों को नामजद किया गया है। बता दें कि अब तक विभाग की ओर से आग लगाने वाले 298 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।