पंतनगर में नाबालिग से दुष्कर्म: पंत विश्वविद्यालय का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

पंतनगर । पंत विश्वविद्यालय में सुरक्षा विभाग में कार्यरत गार्ड ने 14 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक 14 साल की किशोरी शुक्रवार शाम अपने घर पर ही थी। इसी बीच झा कालोनी पंतनगर निवासी और जीबी पंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग में तैनात गार्ड जंग बहादुर उसके घर पहुंचा।

आरोप है कि इस दौरान वह मासूम किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ एकांत में ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना से डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसका पता चलते ही स्वजन ने आरोपित गार्ड जंग बहादुर के खिलाफ पंतनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS