हल्द्वानी की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार……

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

पीड़िता द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार वह यहां एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब एक वर्ष पूर्व इंटरनेट मीडिया अकाउंट संचालित करने के दौरान काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से उसका परिचय हुआ।

आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर कालाढूंगी रोड स्थित जंगल में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है

ADVERTISEMENTS